{"_id":"61cdeb45980146461829a2fd","slug":"cold-increased-siddharthnagar-news-gkp421886081","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, शाम होते ही बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, शाम होते ही बढ़ी गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर छाए रहे बादल, शाम होते ही बढ़ी गलन
बारिश थमी, धूप नहीं हुई, रात में अलाव बना सहारा
दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से बढ़ी सर्दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। बारिश तो थमी लेकिन धूप नहीं हुई। धूप नहीं होने के कारण दिन में सर्दी ज्यादा रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के कारण दो दिन तक तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को सर्दी से सतर्क रहने की जरूरत है।
जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 2-3 दिन तक तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। आसमान साफ होने के बाद धूप होगी और हल्का कोहरा छाया रहा। बारिश के बाद ठंड असर दिखाने लगा है। ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव जलाने को विवश हो गए। पूरे दिन अलाव सेंकते रहे। डुमरियागंज सहित अन्य इलाके में हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, बारिश से जिन किसानों ने अभी तक गेहूं के फसल की सिंचाई नहीं की थी, उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। जबकि जिन किसानों ने गेहूं की फसल की सिंचाई कर दी थी, उनकी फसल पीला होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के अगया, बहेरिया, परसपुर आदि गांवों में बृहस्पतिवार को लोग ठंड से ठिठुरते देखे गए। बहेरिया प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय उर्फ छोटे ने बताया कि जैसे ही कड़ाके की ठंड शुरू होती है। अलाव का इंतजाम करा दिया जाता है। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ठंड को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। अलाव जलाने के साथ-साथ कंबल वितरण भी किया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
उठने लगी अलाव जलाने की मांग
ग्रामीण इलाके में अब चौक, चौराहों पर अलाव जलाने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के समाजसेवी काली फरीद अहमद, अतीकुर्रहमान, अशोक श्रीवास्तव, रमेश सोनी आदि ने स्थानीय प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना कि कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने से नगर और कस्बों के बाजार में आने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बेसहारों व ठेला रिक्शा चालकों के साथ ही रात में पहुंचने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है।