फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Coarse grains will improve people's health

Siddharthnagar News: मोटे अनाज से सुधरेगी लोगों की सेहत, रहेंगे निरोग

Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Coarse grains will improve people's health
सिद्धार्थनगर। अब मोटा अनाज से लोगों की सेहत सुधारने की पहल शुरू की गई है। केंद्र सरकार की ओर से मोटा अनाज का रकबा बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है कि वे मोटे अनाज की खेती करें। इसके लिए किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में इस वर्ष लगभग चार हजार बीघा रकबे मोटे अनाज की फसल लहलहाएगी। इसके लिए किसानों को बीज का वितरण कृषि विभाग की ओर से किया गया है।
विज्ञापन


स्वाद के चक्कर में इंसान कई प्रकार की बीमारियों का शिकार होने के साथ ही कमजोर होता जा रहा है। जबकि पहले के लोग कम बीमार पड़ते थे। विशेषज्ञों का मानना है कि पहले के अनाज में ताकत और पोषक तत्व होते थे, जिसके खाने के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती थी। लोग कम बीमारी पड़ते थे। लेकिन स्वाद के लिए अब चावल और गेहूं के आटा पर निर्भर हो चुके हैं। बढ़ती हुई बीमारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर मोटा पर जोर दिया है। किसानों को अधिक से अधिक मात्रा में इन फसलों की बुवाई करने के लिए प्रेरित किया है। केंद्र सरकार की पहल पर कृषि विभाग की ओर से पहले वर्ष ही जिले में चार हजार बीघा रकबे पर मोटा अनाज की खेती करवाने के जा रहा है। जिसके लिए विभाग की ओर से किसानों को बीज का वितरण भी किया जा चुका है। मोटे अनाज की फसल में सांवा, कोदो, ज्वार, रागी, बाजरा शामिल है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल ने कहा कि मोटे अनाज का बीज किसानों में वितरित करवाया जा रहा है। उन्हें मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed