फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM's seal on dry run, district pass in preparation for vaccination

ड्राई रन पर सीएम ने लगाई मुहर, टीकाकरण की तैयारी में जिला पास

Mon, 11 Jan 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
CM's seal on dry run, district pass in preparation for vaccination
फोटो-
विज्ञापन

ड्राई रन पर सीएम की मुहर, टीकाकरण की तैयारी में जिला पास
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड टीकाकरण की जानी हकीकत
बर्डपुर सीएचसी, सीएमओ से ली जानकारी, 225 को लगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड टीकाकरण के लिए जिले की तैयारियों में सिद्धार्थनगर पास हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इस पर मुहर लगा दी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़कर जिले में टीकाकरण की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा से बात की। सीएमओ ने टीकाकरण की सारी तैयारियों को सीएम से साझा किया। आखिरी ड्राई रन में जिले भर के सभी 15 केंद्रों पर 225 लाभार्थियों का प्रतीकात्मक टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने सीएम से टीकाकरण की सारी तैयारियों को साझा किया। उन्होंने सीएम से बताया कि प्रथम चरण में 9347 लोगों के टीकाकरण के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, दस सीएचसी व चार पीएचसी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए 37 टीम लगाई गई हैं। वैक्सीन कोल्ड चैन पर दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी है। जिले से ब्लॉकों को वैक्सीन भेजने के दौरान दो-दो पुलिसकर्मी साथ भेजे जाएंगे। आखिरी ड्राई रन में हर केंद्र पर 15-15 लाभार्थी का टीकाकरण किया गया। कुल 225 लोगों का सकुशल प्रतीकात्मक टीकाकरण कराया गया है। सीएम ने तैयारियों को जानने के बाद बेहतर तरीके से टीकाकरण कराने की शुभकामना दी। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, अधीक्षक डॉ. सुभाष चंद्रा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अनार सिंह धाकड़ और सूरज चौहान प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहचान के बाद लाभार्थी जा सके अंदर
टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंची भीड़ को संभालने के लिए प्रति टीम के साथ एक-एक पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहे। भीड़ को लाइन में लगवाकर को-विन पोर्टल से निकले सूची से लाभार्थी की पहचान की गई। हाथों को सैनिटाइज कराया गया और इसके बाद टीकाकरण के लिए अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई रन का नोडल अधिकारी ने लिया जायजा
डीएम दीपक मीणा ने ड्राई रन के लिए सभी केंद्रों पर चिकित्सक, थानाध्यक्ष, एसडीएम, डीपीओ और सीडीपीओ को नोडल अधिकारी नामित कर रखा है। शोहरतगढ़ सीएचसी पर नोडल अधिकारी के तौर पर एसडीएम शिवमूर्ति सिंह और डॉ. प्रशांत अस्थाना ने ड्राई रन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इनके साथ अधीक्षक पंकज वर्मा, यूनिसेफ के डीएमसी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed