फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clouds will cover the sky today, chances of rain from tomorrow

Siddharthnagar News: आज छाएंगे बादल, कल से बारिश के आसार

Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Clouds will cover the sky today, chances of rain from tomorrow
सिद्धार्थनगर। चिलचिलाती धूप लोगों को पूरे दिन झुलसाती रही, इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं मौसम विभाग गर्मी से राहत के तरफ इशारा करते हुए बताया है कि रविवार से बादल छाएंगे, जिससे तापमान में गिरावट होने के साथ लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार से बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन तेज धूप से हर कोई परेशान दिखाई दिया। मौसम गर्म होने से लोग पूरे दिन झुलसते रहे। पछुआ कम होने से लोगों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन तेज धूप लोगों को पूरे दिन झुलसाते रही। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिसके चटक धूप निकलने से पहले सुबह होते हीं लोगों को अपने काम को लेकर अपने गंतव्य स्थान पर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को तापमान 43 डिग्री पर बना रहा। लोगों ने बताया कि इन दिनों हो रहे तेज धूप के बीच सुबह सात बजे के बाद चिलचिलाती धूप का असर होने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। इसके चलते लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के कारण लोग अपने घरों से चेहरे और शरीर को ढक कर बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया रविवार से आसमान में बादल छाएंगे, जिससे तापमान में भी कमी आएगी। सोमवार से बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed