फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Class to start from July 1, entrance exam not yet done

Siddharthnagar News: एक जुलाई से शुरू होनी है क्लास, अभी तक नहीं हुई प्रवेश परीक्षा

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Class to start from July 1, entrance exam not yet done
अभ्युदय कोचिंग में पढाई करते छात्र-छात्राएं।
सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग चलाई जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इसका संचालन किया जा रहा है। मौजूदा सत्र में कोचिंग में पढ़ाई के लिए 243 छात्रों ने आवेदन किया है लेकिन फार्म भरने के बाद भी परीक्षा न होने से छात्र परेशान हैं और उनकी तैयारी शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के हर जिले की तरह सिद्धार्थनगर में भी आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगी अभ्यार्थियों से ऑफलाइन आवेदन फार्म भराया गया है और परीक्षा के जरिए आवेदनकर्ताओं में से युवाओं का चयन निशुल्क कोचिंग के लिए किया जाएगा। एक जुलाई से कोचिंग का बैच शुरू होना है, लेकिन दो माह से अधिक समय से केवल आवेदन पत्रों को जमा करने का काम किया जा रहा है। कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा इसकी कोई तिथि अभी निर्धारित नहीं हो सकी है। परीक्षा का आयोजन कराने के लिए अभी तक कोऑर्डिनेटर तक की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट
कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो चुकी है जल्द ही परिणाम घोषित कर तैनाती कर दी जाएगी। एक जुलाई से प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाओं का संचालन करना है। कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति होते ही परीक्षा आयोजित कर चयनित युवाओं की तैयारी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed