फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   choopal

प्रोबेशन अधिकारी, कानूनगो व सेक्रेट्री को फटकार

Mon, 14 Oct 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
choopal
प्रोबेशन अधिकारी, कानूनगो व सेक्रेट्री को फटकार
विज्ञापन

सूपा राजा गांव में मंडलायुक्त की मौजूदगी में आयोजित हुई चौपाल
तहसील में निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी, जताई कड़ी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बांसी विकास खंड के ग्राम सूपा राजा में लगी चौपाल में पहुंचे मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे मेें ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत कानूनगो,, सेक्रेटरी को फटकार भी लगाई।
सोमवार को कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने सर्व प्रथम तहसील के अभिलेखागार, भूलेख संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किया जहां किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी ली। मछली पालन के दिए गए पट्टे की जानकारी लेते हुए तहसील के गंदी दीवारों पर नाराजगी जताई। सफाई कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने एसडीएम कोर्ट में लंबित मुकदमे की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

कमिश्नर सूपा राजा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने गर्भवतियों की गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद लगी चौपाल में वे ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान बताया गया कि 70 शौचालयों का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास मिला है, पर अभी अधूरा है। प्रधानमंत्री 31 आवास का आवेदन किया गया है। विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन न मिलने की जब ग्रामीणों ने शिकायत की तो कमिश्नर ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का साठ लोगों को पैसा नहीं मिला है जिसके लिए कानूनगो को फटकार लगाई। सूपा राजा निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एएनएम सेंटर पर एएनएम के न आने की शिकायत की। सूपा के खैरहवा टोला निवासी विकलांग सोभा ने शौचालय न मिलने की शिकायत की। सेक्रेट्री पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जल्द से जल्द इस महिला का शौचालय बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ.नेहालुद्दीन, परियोजना निदेशक संत कुमार, एडीओ पंचायत जयप्रकाश राय, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कपूर राव आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने वार्डों का जायजा लिया
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही के साथ आयुक्त बस्ती मंडल अनिल कुमार सागर ने मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के इंदिरानगर, शिवाजीनगर व विजयनगर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, निर्माणाधीन शहरी आवास, पोखरे, जल निकास की नालियां आदि का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन शहरी आवास के शेष बचे हुए किस्त सभी लाभार्थियों को प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र गुप्ता व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed