फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CDO called for a reply from BDO on incomplete toilet

अधूरे शौचालय पर सीडीओ ने बीडीओ से जवाब तलब किया

Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
CDO called for a reply from BDO on incomplete toilet
अधूरे शौचालय पर सीडीओ ने बीडीओ से जवाब तलब किया
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अधूरे पड़े शौचालयों के मामले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से जवाब तलब किया है। इससे ब्लॉक कर्मियों में खलबली मची है। शौचालय के काम को पूरा करने में ग्राम प्रधान से लेकर सचिव तक युद्धस्तर पर जुटे हैं।
बताते चलें कि भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में शौच ओडीएफ के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के साथ-साथ सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए सरकार की ओर से लाखों का बजट दिया गया था। ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों ने धन का सही इस्तेमाल न करके नाम मात्र का कार्य कराया। कई जगह काम अधूरा छोड़ दिया गया। इस बारे में अमर उजाला में 12 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। ब्लॉक क्षेत्र के पेंडना, सरोथर कठौतिया, कठौतिया गोकूल के साथ मन्नीजोत गांव में बने अधूरे शौचालयों की खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह ने बताया कि अधूरे शौचालयों के मामले में मुख्य विकास अधिकारी की ओर से आख्या मांगी गई है। एडीओ पंचायत को मामले में स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसको सीडीओ को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed