{"_id":"6619800b34d2142c8302b174","slug":"case-registered-against-husband-in-case-of-wifes-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115746-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर केस दर्ज
Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने लगाया था दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बडहर घाट में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था।
उसका थाना क्षेत्र के तालनटवा गांव के टोला धर्मपुरवा निवासी बाबू लाल निषाद की बेटी बिंद्रावती (22) पत्नी श्याम सुंदर की उसके ससुराल बड़हर घाट थाना मिश्रौलिया में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। बाबू लाल ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी है। बिना सूचना दिए ही ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात में पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर आरोपी पति श्यामसुंदर पर दहेज हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। घटना के बार से वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि आरोपी पति पर दहेज हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।