{"_id":"6a060e86ca99d432110420b8","slug":"case-filed-against-pump-owner-and-unknown-person-in-assault-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158197-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मारपीट में पंप मालिक और अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मारपीट में पंप मालिक और अज्ञात पर केस
Thu, 14 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया स्थित एक पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर भाजपा जिलामंत्री से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने पंप मालिक और अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। खेसरहा थाना क्षेत्र के निवासी भाजपा जिलामंत्री अविनाश सिंह ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया स्थित पेट्रोल पंप पर 10 मई की शाम को पेट्रोल डलवाने के लिए गए थे। यहां डीजल लेने के साथ ही 300 रुपये के मोबिल खरीदने को लेकर दबाव बनाया गया।
इस पर जब लिखित आदेश देने के संबंध में कहा तो पंप संचालक आक्रोशित हो गया और मारपीट करने के साथ ही धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंप संचालक चांद मोहम्मद और अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी गई है। संवाद