{"_id":"5e12156d8ebc3e87e618c2a5","slug":"candle-march-against-nankana-sahib-pelting-siddharthnagar-news-gkp3360580190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब पर हुए पथराव के विरोध में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब पर हुए पथराव के विरोध में कैंडल मार्च
विज्ञापन
सिद्घार्थ चौराहे पर कैंडल जला कर विरोध जताते सिख समुदाय के लोग
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 63
ननकाना साहिब पर पथराव के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
जिला मुख्यालय पर सिख समुदाय ने जताया विरोध, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव की सिख समुदाय ने कड़ी निंदा की। साथ ही जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। बाद में एक स्वर से ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने के लिए ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
रविवार को सायं छह बजे जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तजिन्द्र सिंह उर्फ ड्यूक की अगुवाई में सिख समुदाय के पुरुष व महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च पाकिस्तान में बीते दिनों ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के विरोध में निकाला। सिद्धार्थ तिराहे पर समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सिख समुदाय के लोग भारत सरकार से मांग करते हैं कि पाकिस्तान स्थित ननकाना साहब गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी और हमले पर कड़ी कार्रवाई करे। इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार से सभी सिख एवं अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा का जवाब मांगा जाए। जिस इमरान चिश्ती ने ननकाना साहब पर पथराव और सिखों को ललकारने की जुर्रत की उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की जाती है। श्री गुरु नानक देव सभी धर्मों के अनुयायी थे, किसी एक के नहीं थे। इस मौके पर चड़त सिंह, दलवीर सिंह, गुरचरण सिंह, चंदन सिंह, विक्की सिंह, मनमीत सिंह, जैकी सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह, सुनीता कौर, मंजीत कौर, कवल कौर, बेबी कौर, प्रिया, मुस्कान आदि की सहभागिता रही।