फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   canceled exam of primary and middle school

प्रश्नपत्र नहीं मिलने से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा टली, आज से होगी शुरू

Tue, 22 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
canceled exam of primary and middle school
प्रश्नपत्र नहीं मिलने से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा टली, आज से होगी शुरू
विज्ञापन

जिले के 2667 स्कूलों के पौने चार लाख परीक्षार्थी इम्तिहान से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को होने वाली वार्षिक परीक्षा नहीं हो पाई। प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसलिए कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को मायूस लौटना पड़ा। अब परीक्षा 28 मार्च होगी।
जिले में 2667 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें तकरीबन पौने चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना और अन्य कारणों से पिछले दो साल से वार्षिक परीक्षा पर ग्रहण लगा था। बच्चों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिला दिया गया था। इस वर्ष परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ और 22 मार्च मंगलवार से परीक्षा शुरू होना सुनिश्चित हुआ। इसमें कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों की मौखिक परीक्षा थी, जबकि अन्य कक्षाओं में लिखित परीक्षा विषयवार होनी थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब बच्चे परीक्षा देने के लिए विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि प्रश्नपत्र नहीं आया है। इसलिए परीक्षा नहीं होगी। जबकि, कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा न होने से बच्चों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि आगे छूटी हुई परीक्षा कराई जाएगी। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार कई विद्यालयों को देखा गया तो वहां प्रश्नपत्र नहीं मिलने की वजह से परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। कंपोजिट विद्यालय कौहडौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने बताया कि आज से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा होनी थी, तैयारी भी हो गई थी। बच्चे भी पूरी तैयारी कर विद्यालय पहुंच गए थे, लेकिन सुबह नौ बजे के करीब विभागीय अधिकारियों से सूचना मिली कि प्रश्नपत्र प्राप्त न होने के कारण लिखित परीक्षा निरस्त कर दी गई है। केवल कक्षा एक से पांचवीं तक मौखिक परीक्षा आयोजित होगी। पेपर उपलब्ध होने के बाद 23 मार्च से लिखित शुरू की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय हरिबंधपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने बताया कि आज सभी बच्चों की दो पाली में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा ली गई है। बुधवार से प्रश्नपत्र आने पर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार लिखित परीक्षा कराई जाएगी और केवल हिंदी की लिखित परीक्षा 28 मार्च को ली जाएगी।
विज्ञापन

---
बोले परीक्षार्थी
हम परीक्षा के लिए तैयारी करके आए थे। विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि प्रश्नपत्र न आने की वजह से परीक्षा आज के लिए टाल दी गई है।
शिवा गुप्ता, छात्र कक्षा छह
---
कोरोना काल के दो सत्र के बाद पहली बार परीक्षा देने का मौका मिला था, जो कि सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि प्रश्नपत्र नहीं है। इसलिए परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या भारती, कक्षा सात
---
दो सत्र के बाद परीक्षा देने का जो रोमांच था, वह परीक्षा टलने से कम हो गया है। छूटा हुआ प्रश्नपत्र होगा की नहीं, यह भी पता नहीं है।
शोभित, कक्षा आठ
---
कक्षा तीन की छात्रा मन्नू चौधरी व कक्षा दो के छात्र अखिल का कहना था कि आज हम लोगों की मौखिक परीक्षा हुई है। कल से पेपर आने के बाद हम लोगों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा देने के लिए वह उत्साहित हैं।

वर्जन
प्रश्नपत्र न आने के कारण परीक्षा प्रभावित हुई है। सभी प्रश्नपत्र शाम को पहुंच गए हैं, बुधवार से परीक्षा सुचारु रूप से संचालित होगी। छूटे हुए प्रश्नपत्र की परीक्षा 28 मार्च को होगी।
देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed