फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budget roadblocks to digital library

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी की राह में बजट का रोड़ अटका

Mon, 07 Jul 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Budget roadblocks to digital library
सिद्धार्थनगर। शहर में डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को अभी इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। डिजिटल लाइब्रेरी की राह में अभी बजट का रोड़ अटका हुआ है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले ही जमीन का चिह्नांकन किए जाने के बाद भी शासन से बजट नहीं मिलने के कारण डिजिटल लाइब्रेरी का सपना अभी अधूरा है। वहीं, डिजिटल लाइब्रेरी बनने से अभ्यर्थियों को अन्य शहरों का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय के बगल में डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जानी है। इसमें एक साथ 100 छात्रों को बैठकर पढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था होने से छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। लाइब्रेरी को बनाने के जमीन भी चिह्नित की जा चुकी हे। डिजिटल लाइब्रेरी में 10 हजार से अधिक ऑनलाइन किताबें उपलब्ध रहेंगी। फ्री वाई-फाई की व्यवस्था भी करने की तैयारी है। पढ़ने के लिए अलग-अलग कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। लाइब्रेरी में कंप्यूटर सेट के साथ मैगजीन, न्यूज पेपर और करंट अफेयर्स की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जो अखबार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं रहेगा। उसको ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था रहेगी। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ने में मदद मिलेगी। जिले में डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से अभ्यर्थियों को अन्य शहर में नहीं जाना पड़ेगा।
एक साथ 100 छात्र-छात्रा कंप्यूटर पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उन्हें एक्सपर्ट शिक्षकों से बेहतर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed