फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Board exam today

बोर्ड परीक्षा आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। नकल विहीन और पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 70 केंद्रों पर कुल 51867 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इसमें 30327 परीक्षार्थी हाईस्कूल व 21540 इंटरमीडिएट के हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पूरे जिले को छह जोन में बांटा गया है। 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। दस केंद्र संवेदनशील चिह्नित हैं, जिन पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


देर शाम जिलाधिकारी ने सचल दस्तों के साथ बैठक कर परीक्षा में पूरी सतर्कता बरतने की हिदायतें दी।पहले दिन सुबह साढ़े 7 बजे से प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय और इंटर के सैन्य विज्ञान का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से इंटर के हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों के 200 की परिधि में धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस का भी पहरा रहेगा।

प्रत्येक 5-6 केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है, जो लगातार चक्रमण करते रहेंगे। प्रशिक्षु एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव समेत छह जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अटेंडेंस एप के माध्यम से अनुपस्थित परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी। डीएम डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है।


इसके लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार चक्रमण करते रहेंगे। केन्द्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि कोई भी गड़बड़ी मिली तो वह जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed