फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   blood component unit related news

ब्लड बैंक से कंपोनेंट यूनिट को जोड़ने के लिए तोड़ी गई दीवार

Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
blood component unit related news
लि अस्पताल में ब्लड बैंक से ब्लड कंपोनेंट यूनिट के भवन को जोड़ने के लिए तोड़ी गई दीवार, बड़ा किया ग - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ब्लड बैंक से कंपोनेंट यूनिट को जोड़ने के लिए तोड़ी गई दीवार
विज्ञापन

- एक माह में ब्लड कंपोनेंट यूनिट का कार्य पूरा करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। ब्लड बैंक और उस भवन से सटकर बनाए गए ब्लड कंपोनेंट यूनिट को आपस में जोड़ने के लिए दीवार तोड़ दी गई है। संभावना है कि एक माह में कंपोनेंट यूनिट का कार्य शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की ओर ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए 30 मशीनों एवं उपकरणों की सूची में तीन सामान भेज दिए गए हैं, जबकि अन्य सामानों की आपूर्ति होनी है। 14 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने एक माह में ब्लड कंपोनेंट यूनिट का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। उसके बाद कार्य में तेजी आई है। डॉक्टरों के अनुसार ब्लड कंपोनेंट यूनिट के अंदर का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी को किया जाएगा अलग
ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू होने के बाद एक यूनिट ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी आदि को अलग किया जा सकेगा। ब्लड बैंक की डॉ. एकता द्विवेदी ने बताया कि होल ब्लड की अपेक्षा कंपोनेंट ब्लड बेहतर होता है। इसमें मरीज के शरीर में रक्त के जिस तत्व की आवश्यकता होती है, उस तत्व को ही चढ़ाया जाता है, जबकि मरीज को रक्त की जिस तत्व की आवश्यकता नहीं है, उसे चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तो उसके शरीर में अधिक रक्त चढ़ाने पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी को अलग-अगल किया जाता है। जिससे थैलेसीमिया, एनीमिया, डेंगू एवं अन्य संक्रमण, हादसे में अधिक रक्तस्राव से बेहोशी की हालत वाले मरीजों के इलाज में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड कंपोनेंट यूनिट को शुरू करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। नई और पुरानी बिल्डिंग के बीच की दीवार तोड़ दी गई है, जल्द ही साफ-सफाई का कार्य हो जाएगा। - डॉ. नीना वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed