फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp workers meeting

भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
bjp workers meeting
इटवा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और बेसिक श - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

इटवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। भाजपा के नेताओं का इतिहास देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए बलिदान का है। यह बलिदान कश्मीर में देश के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए रहा हो अथवा मुस्लिम तुष्टिकरण की नीतियों के विरोध के लिए रहा हो। उन्होंने हमेशा भारत देश की एकता व अखंडता के लिए हमेशा बलिदान दिया है। ये बातें भाजपा के गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहीं। वह रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पहले जनप्रतिनिधि रहे कुछ माफिया अपनी गाड़ियों से निकलते थे। तब घरों की खिड़कियां बंद हो जाती थी। आम जन इनके अराजक कृत्यों का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। मगर आज योगी सरकार ऐसे माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। इनकी गैर कानूनी तरीके से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति को या तो ध्वस्त कर दिया गया है अथवा जब्त कर लिया गया है। ऐसे लोग आज भागकर प्रदेश के बाहर शरण लिए हैं अथवा अपनी जमानत निरस्त कराकर जेल चले गए हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में विकास की भी गंगा बहाने के लिए भी प्रयासरत है। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस हो अथवा अन्य राजमार्ग हो। बड़ी तेजी से बनाए जा रहे हैं। यही नहीं वर्षों के आपके इटवा व बिस्कोहर को नगर पंचायत बनाने के एक सपने को शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के कहने पर योगी सरकार ने एक झटके में पूरा कर दिया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आज देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार तेजी से विकास कार्यों में लगी हुई है। मगर कुछ लोगों को यह विकास पच नहीं रहा है। ऐसे लोग आंदोलन की आड़ में इन विकास कार्यों में अड़ंगा डालने में लगे हैं। 70 वर्ष तक सत्ता में रहे ऐसे लोग आज 17 माह का हिसाब मांग रहे हैं। मगर जब इसका जवाब हमारे नेता व देश के गृह मंत्री ने दिया तो इनकी बोलती बंद हो गई। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। हमारी पार्टी की भी यही नीति है। इसके पूर्व भाजपा के नए जन सहयोग कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा नेता राम कृपाल चौधरी, दीप नारायण त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, राजेंद्र दुबे, रामशब्द उपाध्याय, शैलेश पाठक, रामानंद मिश्र, कृष्णा मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहभोज कार्यक्रम से बढ़ती है एकता : विधायक
बांसी। सहभोज कार्यक्रम संपूर्ण हिन्दू समाज में समरसता का भाव पैदा करेगा तथा समाज में पनपे ऊंच नीच व छुआछूत के भेद का समूल नाश होगा। ये बातें हियुवा के प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहीं। वह रविवार को नगर के चंगेरा पैलेस में आयोजित सहभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के हिंदुत्व और विकास का यह महाभियान राष्ट्रवाद को मजबूत करेगा तथा देश विरोधी शक्तियां खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगी। हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से करते हैं। यह बहुत ही गर्व और सम्मान की बात है। गांव-गांव शहर में जहां भी रहें हिंदुत्व का अलख जगाते रहिए यदि कहीं कोई हिंदुत्व के मान सम्मान की बात हो तो डटकर मुकाबला करें। क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। हम इस राष्ट्रवादी अभियान की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मजबूत होता है। कार्यक्रम को विधायक श्याम धनी राही, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने भी संबोधित किया। इस दौरान अध्यक्षता ओम प्रकाश मोदनवाल, कार्यक्रम संयोजक हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष बस्ती शशिभूषण सिंह, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, मंटू जायसवाल, सुभाष मिश्र, मुन्ना चौधरी, मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी, संजय कन्नौजिया, विष्णु गिरी, वेद प्रकाश, मनीष शर्मा, राकेश वर्मा, छोटू वर्मा, संजय गौतम, शिवधनी प्रजापति, रामलखन विश्वकर्मा, भोला सोनी, अनिल चौधरी, पप्पू मौर्य, अमर मौर्य, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed