फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP officer complained to two officers

दो अफसरों की भाजपा पदाधिकारी ने सीएम से शिकायत की

Thu, 27 May 2021 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
BJP officer complained to two officers
भाजपा पदाधिकारी ने दो अफसरों की शिकायत की
विज्ञापन

हेलीपैड पर सीएम का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया
भाजपा कार्यकर्ताओं से कोविड प्रबंधन के बारे में जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पहुंचने पर मंत्री, विधायक समेत भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने कोरोना संक्रमण काल में प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। एक पदाधिकारी ने दो अफसरों की सीएम से शिकायत भी की।

पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भाजपा जिला पदाधिकारियों समेत जिले के विधायक, मंत्री ने स्वागत किया। सीएम ने बारी-बारी से सभी का कुशलक्षेम पूछा। कोविड प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। प्रशासनिक अमले की ओर से मिल रहे सहयोग पर अधिकांश ने संतोषजनक जवाब दिया, पर भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने जिले के दो अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिस पर सीएम ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक श्यामधनी राही, चौधरी अमर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव समेत शिवनाथ चौधरी, लालजी त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, रामेश्वर पांडेय, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, मधुसूदन अग्रहरि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed