फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP leaders will siege with holiday animals: Akhilesh Pati

ुट्टा पशुओं के साथ भाजपा नेताओं का होगा घेराव: अखिलेश पति

Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders will siege with holiday animals: Akhilesh Pati
फोटो -
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के साथ करेंगे भाजपा नेताओं का घेराव : अखिलेश पति
- आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने की प्रेसवार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार में छुट्टा पशुओं को छोड़ दिया गया है। इससे जहां किसानों के फसल नुकसान हो रहा है, वहीं पशु भी दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। सरकार की नीतियों के विरोध में छुट्टा पशुओं के साथ भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में कही।

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वादा कर भूल जाने की परंपरा रही है। भाजपा इसमें अव्वल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दिल्ली की सरकार वहां के लोगों को दो रुपये प्रति यूनिट उपलब्ध कराती है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार यहां के लोगों को छह से आठ रुपये प्रति यूनिट बिजली आपूर्ति करती है। इसका विरोध करने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। आप कार्यकर्ता प्रदेश की जनसमस्याओं के निदान के लिए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में छुट्टा पशुओं से संबंधित समस्या का निदान नहीं होगा तो छुट्टा पशुओं के साथ भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed