फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider, youth dies in road accident

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार, युवक की मौत

Fri, 30 May 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider, youth dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र मगरहिया मंदिर के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।शुक्रवार की सुबह ककरहवा की तरफ से एक युवक बाइक से अपने घर तिलसड़ी जा रहा था। वह मगरहिया हनुमान मंदिर के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे ककरहवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मोहाना थाना के तिलसड़ी निवासी मनोज कुमार (32 ) के रूप में हुई है। परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed