फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies after colliding with dumper

Siddharthnagar News: डंपर से भिड़े बाइक सवार की माैत

Wed, 16 Apr 2025 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with dumper
प्रमोद।  फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगरजोत मार्ग पर मल्हवार गांव के पास बुधवार को सड़क के किनारे खड़े डंपर में बाइक सवार भिड़ गए थे। इस हादसे में छह वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। इसमें घायल प्रमोद की इलाज के दौरान ओपेक कैली हास्पिटल बस्ती में मौत हो गई। प्रमोद की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी प्रमोद (35) अपने बहनोई मोहन लाल (32) बहन किरन (30) व भांजी खुशी (06) के साथ डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव से मंगलवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। शाहपुर सिंगरजोत मार्ग पर मल्हवार गांव के पास सड़क के किनारे खड़े डंपर से भिड़ गए, जहां चारों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को बस्ती के ओपेक कैली हाॅस्पिटल में देर शाम प्रमोद (35) का इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed