फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike collided with pole, youth serious in Siddharthanagar

पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Wed, 11 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with pole, youth serious in Siddharthanagar
पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई से पकड़ी को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित डुमरिया गांव के पास एक बाइक सवार पोल से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गांव के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी बैजनाथ (30) गांव से पकड़ी की ओर से जा रहे थे। गांव से कुछ देर पहुंचे थे कि सड़क पर गाड़े गए बिजली के पोल से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सड़क में आ गया है पोल, इस लिए हो रहे हादसे
सनई से पकड़ी को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के समय किनारे लगे पोल सड़क में आग गए हैं। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बाइक से टकराकर युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग हादसे में घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मियों की उदासीनता से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed