फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BA first, third and fifth semester admission begins

Siddharthnagar News: बीए प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर का प्रवेश प्रारंभ

Mon, 14 Jul 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
BA first, third and fifth semester admission begins
इटवा। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में सत्र 2025-26 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर, बीए तृतीय व बीए पंचम सेमेस्टर के प्रवेश आरंभ हो गए हैं। इच्छुक छात्र व छात्राएं शीघ्र महाविद्यालय में आकर प्रवेश लेकर पढ़ाई आरंभ कर दें। यह जानकारी प्राचार्य रवींद्र प्रसाद मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि चौखड़ा में स्थित राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज का सबसे पुराना राजकीय महाविद्यालय है। इसमें स्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग पार्क, पुस्तकालय एवं भौतिक संसाधनों से युक्त क्रीड़ा मैदान के साथ उचित पेयजल की व्यवस्था है। यहां के सभी प्राध्यापक अनुभवी एवं लोकसेवा आयोग के द्वारा चयनित हैं। इनके द्वारा वर्ष भर नियमित कक्षाओं का संचालन करके शत प्रतिशत पाठ्यक्रम की पूर्ति की जाती है। यहां बच्चों को निशुल्क पुस्तक, शासन के द्वारा छात्रवृत्ति एवं विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed