{"_id":"5fa190f08ebc3e9ba1389671","slug":"asha-will-be-smart-siddharthnagar-news-gkp3719151141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा संगिनी बनेंगी स्मार्ट, एप के जरिये होगी रिपोर्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा संगिनी बनेंगी स्मार्ट, एप के जरिये होगी रिपोर्टिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा संगिनी बनेंगी स्मार्ट, एप के जरिये होगी रिपोर्टिंग
जिले की 105 आशा संगिनी को स्वास्थ्य विभाग देगा प्रशिक्षण
स्मार्ट फोन में डेटा भरने के लिए संगिनी को मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा संगिनी को दिए गए स्मार्ट फोन के जरिये रिपोर्टिंग करवाने की तैयारी है। विभाग ने स्मार्ट फोन के जरिए डाटा भरने के लिए एप्लीकेशन तैयार कराया है। इस एप्लीकेशन से जिले भर की 105 आशा संगिनी को परिचित कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद आशा संगिनी स्मार्ट वर्किंग कर सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 14 ब्लॉकों में सक्रिय आशा संगिनी से स्मार्ट तरीके से काम लेने के लिए स्मार्ट फोन दे रखा है, लेकिन अभी तक एप्लीकेशन न होने से संगिनी स्मार्ट फोन को घरों में रखकर मैनुअल (रजिस्टर द्वारा) काम कर रहीं थीं, लेकिन अब संगिनी को स्मार्ट तरीके से सारे काम निपटाने हैं। आशाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए आशा संगिनी को दिए गए स्मार्ट फोन के लिए एप्लीकेशन तैयार कराया गया है। अब इसी एप्लीकेशन के बारे में प्रशिक्षण देकर संगिनी से काम लिया जाएगा। डीसीपीएम मानबहादुर ने बताया कि आशा संगिनी अब स्मार्ट तरीके से काम करेंगी। उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए अगले सप्ताह में जिले भर के बीसीपीएम व बीपीएम को जिले पर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह सभी ट्रेनिंग मिलने के बाद ब्लॉकों पर आशा संगिनी को बुलाकर एप्लीकेशन पर डाटा भरने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान एप्लीकेशन की हर बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रतिमाह मिलेगा 200 रुपये
डीसीपीएम ने बताया कि स्मार्ट फोन के जरिए कार्य करने वाली फ्रंट लाइन वर्कर आशा संगिनी को विभाग प्रतिमाह 200 रुपये डेटा के लिए देगा। इस स्मार्ट फोन में संगिनी को अपने क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क वाले सिम का इस्तेमाल करना होगा, ताकि विभागीय कार्य में नेटवर्क बाधक न बन सके।
विज्ञापन
एप्लीकेशन में इन बिंदुओं पर होगा काम
स्मार्ट फोन में, आशा के अपेक्षित लाभार्थी, आशा क्रियाशीलता चेकलिस्ट, आशा क्रियाशीलता सारांश, एचआरपी चिह्नीकरण, एचआरपी फॉलोअप, मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, मातृ मृत्यु की सूची, बच्चों की मृत्यु रिपोर्टिंग, बच्चों की मृत्यु सूची, आशा ड्रग किट ट्रैकिंग चेकलिस्ट, आशा ड्रग किट ट्रैकिंग सारांश, एचडब्लूसी और अन्य कार्य, संगिनी डायरी और मीटिंग, संगिनी सहेली, पर्यवेक्षण हेतु सुझाव, मेरी आवाज, तकनीकी समस्या रिपोर्टिंग, तकनीकी समस्या समाप्ति और एप सहायक वीडियोज पर काम होगा।