फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an woman found hang in sinhorawan

मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 13 Oct 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
an woman found hang in sinhorawan
मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके पांच लोगों को भेजा जेल
खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। मायके से एक दिन पूर्व ही लौटी विवाहिता की ससुराल में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव का है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी नजमा खातून (22) का निकाह खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव निवासी रफीक से 19 जून 2018 को हुआ था। नजमा के पिता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही पति रफीक, सास, ससुर कुद्दूस, जेठ सद्दाम और देवर सफीक ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। रकम नहीं मिलने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। नजमा ने कई बार फोन कर उन्हें ससुरालियों की हरकतों के बारे में बताया था। हालात नहीं संभलने पर करीब छह माह पूर्व उन्होंने बेटी को मायके बुला लिया था। 11 अक्तूबर को पति रफीक और ससुरालियों के साथ समझौता होने पर उन्होंने बेटी को ससुराल भेज दिया। 12 अक्तूबर को देर शाम सूचना दी गई की नजमा ने आत्महत्या कर ली। उनका आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए छत के कुंडे के सहारे फंदे पर लटका दिया। एसओ खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या के मामले में केस दर्ज करके पांच को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। साथ ही रात में घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed