फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation: Uncle grabbed 12 bighas of land

आरोप : चाचा ने हड़प ली 12 बीघे जमीन

Thu, 14 Nov 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Uncle grabbed 12 bighas of land
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम नावडीह निवासी अन्नू का आरोप है कि मृत्यु के बाद पिता को उन्हें निसंतान बताते हुए उसके दो चाचा ने पिता की 12 बीघा पैतृक जमीन खुद के नाम वरासत करा ली।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम डॉ. राजागणपति आर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नावडीह निवासी अन्नू का कहना है कि उनकी मां की पहले मृत्यु हो गई थी और वह पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहकर कमाते थे। इसी बीच 2004 में पिता अब्दुल गनी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसके दो चाचा स्थानीय राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से पिता को निसंतान बताते हुए उनके नाम की जमीन खुद के नाम वरासत करा लिया। इसकी जानकारी होने पर वह स्थानीय पुलिस, तहसील व कलक्ट्रेट का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से बृहस्पतिवार को फरियाद लगाई है। जिस पर डीएम तहसील के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed