फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ago nebua-do char go chilli hang in the top

कपिलवस्तु महोत्सव: छा गए भोजपुरिया स्टार

Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ago nebua-do char go chilli hang in the top
Ago nebua-do char go chilli hang in the top - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एगो नेबुआ-दू चार गो मिर्ची लटका लऽ चोटी में
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और रविकिशन को सुनने उमड़ पड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थ नगर। कपिलवस्तु महोत्सव की आखिरी रात पूरी तरह दो भोजपुरिया सुपर स्टारों के नाम रही। अभिनय और गायिकी के दुनिया के बादशाह मनोज तिवारी मृदुल और भोजीवुड के सुपरस्टार रविकिशन की एक झलक पाने के लिए जिले के युवा दोपहर ढलते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। दोनों सितारों का दीदार करीब से करने की तमन्ना पूरी होने पर युवा वर्ग गदगद दिखा। पिछली रात ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को एलईडी पर देखकर संतोष करने वाले बहुतेरे दर्शकों ने शाम होते-होते कुर्सियों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। तीन दिवसीय महोत्सव की पहली दिन विश्वविख्यात कवि कुमार विश्वास, गायिकी मैथिली ठाकुर और दूसरी रात बसंती के नाम से सुविख्यात ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के एतिहासिक कार्यक्रम के बाद महोत्सव की तीसरी व अंतिम रात भोजपुरी स्टार मृदुल मनोज तिवारी व रविकिशन के कार्यक्रम में भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जैसे ही रविकिशन मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रविकिशन ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय से की। उसके बाद उन्होंने नजर न केकरो लग जाय, कहि हुस्न की कोठी में, एगो नेबुआ-दू चार गो मिर्ची लटका लऽ चोटी मेें, सुनाया तो पूरा पंडाल झूम उठा। उसके बाद उन्होंने देशभक्ति गाना ‘हर करम अपना करेंगे ये वतन तेरे लिए’ सुनाकर लोगों में देशभक्ति की भावना भर दी। कार्यक्रम में जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बस्ती विधायक संजय जायसवाल, डीएम दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक संजय चंद्र रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed