{"_id":"625c5114ee7258528127adba","slug":"adverse-entry-to-bdo-recovery-from-xen-siddharthnagar-news-gkp433702966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से बिना पशु शेड और पुलिया बनाए हुआ भुगतान, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक्सईएन से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से बिना पशु शेड और पुलिया बनाए हुआ भुगतान, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक्सईएन से होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा से बिना पशु शेड और पुलिया बनाए हुआ भुगतान, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक्सईएन से होगी वसूली
सिद्धार्थनगर। मनरेगा से इटवा ब्लॉक में पशु शेड और डुमरियागंज में इंटरलॉकिंग व पुलिया का बिना निर्माण किए भुगतान हो जाने के मामले में कार्रवाई की गई। सीडीओ पुलकित गर्ग ने इटवा के तत्कालीन बीडीओ सतीश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। दूसरे मामले में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समेत अन्य अधिकारियों से वसूली के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा से इटवा ब्लॉक के ग्राम झकहिया में तीन और कठेला शर्की में दो पशु शेड का निर्माण कराया जाना था। इटवा के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने इन पशु शेडों के निर्माण होने संबंधी रिपोर्ट भेज दी और इसका भुगतान भी कर दिया गया। सीडीओ के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने सत्यापन कर जांच रिपोर्ट दी, जिसमें इन पशु शेडों का निर्माण नहीं होना बताया गया और लाभार्थियों ने एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इसकी रिपोर्ट मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ इटवा, लेखाकार सुरेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही ग्राम सचिव मनोज कुमार व ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में डीएम के निर्देश पर डीसी मनरेगा ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी फुरकान अहमद अंसारी को 15 दिन, तकनीकि सहायक बद्री प्रसाद पांडेय व अमरनाथ पाठक को दो माह और रोजगार सेवक कृष्ण कुमार को एक माह मानदेय रहित कर दिया है। डुमरियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेनुहार में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 12 लाख रुपये की लागत से मनरेगा से इंटरलॉकिंग एवं दो मीटर पुलिया निर्माण कराया था। उस पर 10.94 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया था। खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज की जांच में यहां कोई भी कार्य होना नहीं पाया गया।
10.94 लाख रुपये की होगी वसूली
इंटरलॉकिंग और पुलिया निर्माण में अनियमितता के मामले में सीडीओ पुलकित गर्ग ने कार्य प्रभारी से 3.83 लाख, अवर अभियंता से 5.47 लाख और एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण से 1.64 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त अधिकारियों समेत विभागीय लेखाकार को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।