{"_id":"6a36c9c61508dda7040ad8f3","slug":"accused-of-raping-a-minor-sentenced-to-life-imprisonment-and-fined-50000-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160106-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना
Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल और थाना गोल्हौरा पुलिस की प्रभावी पैरवी से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। थाना गोल्हौरा में दर्ज मामले की सुनवाई चल रही थी। मामले में अभियुक्त नितिश कुमार निवासी बलवापार, थाना नूरसराय, जिला नालंदा (बिहार) के खिलाफ आरोप सिद्ध पाए गए। शनिवार को एडीजे/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट वीरेंद्र कुमार ने दोषी को आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन