फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accused in abduction and rape sent to jail

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़ा गया

Wed, 16 Mar 2022 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
accused in abduction and rape sent to jail
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़ा गया
विज्ञापन

शोहरतगढ़। किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को चिल्हिया पुलिस ने बुधवार को चिल्हिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष चिल्हिया ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 20 दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक गांव का युवक बहला-फुसला कर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर आरोपित पर अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच किशोरी मिल गई। महिला पुलिस टीम की देखरेख में उसका मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद दर्ज केस में दुष्कर्म के आरोप की भी धारा बढ़ा दी गई। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित क्षेत्र के कदवा क्रासिंग के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed