फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   above 500 trees burnt in fire

आग से सागौन के पांच सौ व आम के दस पेड़ जले

Sun, 17 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
above 500 trees burnt in fire
आग से सागौन के पांच सौ व आम के दस पेड़ जले
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में रविवार दोपहर सागौन के बाग में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगलगी की इस घटना में करीब साढ़े पांच सौ पेड़ सागौन व आम के पेड़ जल गए। क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव के पश्चिम सेखुई गोबर्धन तथा अंदुआ शनिचरा के सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग बिजवार बढ़ई के सिवान में पहुंच गई। बिजवार बढ़ई गांव के चंद्रशेखर मिश्र, सुबाष चंद्र मिश्र, कौशल किशोर मिश्र के सागौन तथा आम के बाग में आग लग गई। गांव वालों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आगलगी की इस घटना में करीब पांच सौ पेड़ सागौन तथा दस पेड़ आम के जल गए। हल्का लेखपाल राजेश मणि ने मौके पर आगलगी की घटना में जले पेड़ों की पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार डुमरियागंज को भेजने की बात कही। संवाद
जल गई फसल, कैसे जमा होगी बेटे की फीस
धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग से किसान के अरमान भी जलकर राख हो गए।पलिया सिसवा निवासी अशोक मिश्र उर्फ पप्पू मिश्रा ने बताया कि जिस फसल की ऊपज को बेचकर बेटे की फीस जमा करनी थी, वह जल गई। अब तक कर्जदार हो जाऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को खम्हरिया के सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग देखते ही देखते खेत में खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। जब तक लोग बुझाने के लिए आते तब तक चार बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। जिससे 40 हजार रूपये गेहूं के उपज का नुकसान हुआ है। मेरा बेटा शामली में रह कर पालिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसकी फीस तथा अन्य खर्च इसी खेती पर ही निर्भर रहती है। इसके अलावा घर के अन्य परिजनों का आकस्मिक बीमारी के बाद इलाज, कर्ज की अदायगी, सब कुछ इसी खेती पर निर्भर रहती है। फरवरी महीने में हुई आफत की बारिश ने पांच बीघा रवि की फसल नष्ट हो गया था। उसका मुआवजा नहीं मिला, जो शेष फसल बचा था उसे आग से नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परमात्मा शुक्ल
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed