फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A fire broke out due to a gas leak, burning the hut and destroying the belongings.

Siddharthnagar News: गैस लीक होने से लगी आग झोपड़ी जली, सामान नष्ट

Fri, 15 May 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out due to a gas leak, burning the hut and destroying the belongings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के कोड़रताल गांव में बृहस्पतिवार देर शाम गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लगने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से नकदी, गहने और गृहस्थी का सामान जल गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोड़रताल निवासी मोहनलाल पुत्र बद्री पासवान ने बताया कि वह शाम को गैस सिलिंडर पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर में आग लग गई। आग देखकर परिवार के लोग चीखते हुए झोपड़ी से बाहर भागे, लेकिन कुछ ही देर में आग पूरी झोपड़ी में फैल गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से किसी तरह जलते सिलिंडर को झोपड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। घटना में करीब 20 हजार रुपये नकद, गहने और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचीं लेखपाल नीतू विश्वकर्मा ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिया थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घरेलू सामान और कुछ नकदी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed