फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को घर में अकेला देख गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक के जाने के बाद पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने ससुर को दी। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपी युवक अब भी फरार है। घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि उसका थाना क्षेत्र के एक विवाहिता अपने ससुर के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति पंजाब में कमाता है। गुरुवार की रात ससुर किसी काम से गांव की तरफ चला गया। इस बीच गांव का युवक सुनील जायसवाल विवाहिता के घर में घुस गया। जैसे ही पीड़ित महिला ने चिल्लाना चाहा वैसे ही उसने उसे जान से मारने की धमकी दे उसे चुप कराया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ। ससुर के घर आने पर उसने पूरी घटना बताई। ससुर ने शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी उसका थाना की पुलिस को दी। उसका थाना की पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज करने से मना किया। लेकिन बाद में किसी तरह पुलिस ने सुनील जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसओ ने बताया कि पीड़ित महिला के ससुर की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही अभियुक्त गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed