फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज तहसीलदार को सौंपा

लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज तहसीलदार को सौंपा

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई शोहरतगढ़ के लेखपाल संघ अध्यक्ष तिलकधारी सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक सोमवार को हुई। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार लेखपालों ने मांगाें को शासन से पूरा कराने के लिए अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य तहसीलदार को सौंप दिया।
लेखपाल संघ अध्यक्ष तिलकधारी सिंह ने कहा कि शासन हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चार सूत्रीय मांगो को पूरा करने का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। हम सब लेखपाल साथी एकजुट होकर संघ की ताकत को और मजबूत बनाने का काम करें। महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि हम लेखपालों से तीन से चार गुना काम लिया जा रहा है। सुविधा के नाम पर सिर्फ कोरा आश्वासन शासन दे रहा है। इसलिए हम सब लेखपाल साथी अब अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य मांग पूरा होने पर ही करेंगे। इसके बाद लेखपाल संघ अध्यक्ष की अगुवाई में तहसील के समस्त लेखपालों ने तहसीलदार लालता प्रसाद को अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज दिया। इस दौरान मुन्नीलाल, महेंद्र शर्मा, अब्दुल हन्नान, गयादीन मौर्य, नजमुलहसन, रामकुमार तिवारी, विजय यादव, रामप्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन

नहीं करेंगे कार्य ः बांसी। लेखपाल संघ बांसी के अध्यक्ष शरद शर्मा व मंत्री राम अजोर चौधरी ने बताया कि संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है कि समस्त लेखपाल अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त किसी भी गांव का कार्य नही करेगें। सभी लेखपालाें ने अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज राजस्व निरीक्षक रामशंकर लाल व जगदंबिका पाठक को दिया है। तहसील क्षेत्र में 52 रिक्त लेखपाल क्षेत्र हैं। यहां के कार्यो की जिम्मेदारी लेने से सभी लेखपालाें ने मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed