{"_id":"71-97203","slug":"Siddhartha-nagar-97203-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में मृत मिला जेल बंदी रक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में मृत मिला जेल बंदी रक्षक
Siddhartha nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी लाश रविवार को उसके आवास में मिली। जिला कारागार प्रशासन से शव कब्जे में ले लिया।
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र तिघरा के रहने वाले सुरेश सिंह (58 वर्ष) जिला कारागार में बंदी रक्षक पद पर तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार रात वह जेल लाइन स्थित आवास में सोने चला गया। सुबह उसकी लाश उसके कमरे से मिली। इस मामले की जानकारी घर वालों को दे दी गई है। कारागार प्रशासन की मानें तो सुरेश शराब का सेवन अधिक करता था। अधिक शराब पीने की वजह से उसकी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
प्रभारी जेल अधीक्षक पी कश्यप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। इसकी जानकारी डीएम, एसपी और जेल डीआईजी समेत उसके घर वालों को दे दी गई है। वह छुट्टी पर था।