फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बंधक बनाकर दवा व्यापारी के घर डकैती

बंधक बनाकर दवा व्यापारी के घर डकैती

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। असलहों और धारदार हथियारों से लैस आठ डकैतों ने दवा व्यापारी और उनके घर के छह सदस्यों को तीन घंटे बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। डकैत एक लाख बीस हजार नकदी सहित करीब 10 लाख के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

यहां के बढ़नी नगर पंचायत के मुड़िला मिल कालोनी में अरविंद पाठक अपने छोटे भाई धर्मेंद्र पाठक तथा परिवार के साथ रहते हैं। घर से ही अरविंद दवा का थोक व्यापार करते है। धर्मेंद्र एडवोकेट हैं। रविवार रात घर में सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब एक बजे आठ डकैत गेट का मेन ताला तोड़कर घर में घुसे। डकैतों ने परिवार के सभी छह सदस्यों को असलहों और भुजाली के बल पर बंधक बना लिया। डकैतों ने धमकी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया तो तीन बच्चों सन्नू, नित्या और हर्ष को जान से मार देंगे। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन, अरविंद की पत्नी सुमन के चार सोने की चेन, चार अंगूठी, सोने का कुंडल, बाली, चार पीस सोने का आभूषण, तीन मंगलसूत्र और सोने का हार सहित बच्चियाें के भी सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। जाते-जाते डकैतों ने सुमन और उसकी बच्चियों के नाक और कान की बाली तथा अंगूठी भी निकाल ली। डकैतों के जाने के बाद घर वालों ने 100 नंबर और बढ़नी चौकी पर सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद घर वालों ने कई बार ढेबरुआ एसओ अनूप शुक्ला को फोन किया। वह भी एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी होने पर सुबह एसपी केके चौधरी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने खुलासे के लिए स्वाट टीम लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed