फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस पर भारी पड़ रहे लुटेरे

पुलिस पर भारी पड़ रहे लुटेरे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध का ग्राफ बढ़ी तेजी से बढ़ा है। अपराधी पुलिस को हर कदम चुनौती दे रहे हैं। बीते छह माह में लूट की छह घटनाएं इस बात की गवाही हैं। इन घटनाओं में से एक का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे साफ पता चलता है कि पुलिस महकमा नागरिकों की सुरक्षा के लिए कितना गंभीर है।
विज्ञापन

बीते छह माह के आंकड़ों पर गौर करें तो छह लूट की घटनाओं का अब तक पुलिस पर्दाफाश करने में नाकाम रही है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में 19 नवंबर की रात डुमरियागंज थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर गोविंद लाल सोनी की स्थानीय मंदिर चौराहे पर आभूषण की दुकान में भीषण डकैती पड़ी। दहशत के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

10 जून को मोहाना थाना क्षेत्र से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी श्याम वर्मा को दिन दहाड़े लूट लिया। उसके कुछ ही दिन बाद नेउरा कोठी के पास असलहा दिखाकर एक स्वर्ण व्यवसायी से 60 हजार का जेवर व नकदी लूटा गया। लोटन मोहाना मार्ग पर अजान कुंड के समीप सिकरी लोधपुरवा के धर्मेंद्र कुमार को असलहा दिखाकर सोने व चांदी के आभूषण समेत हजारोंरुपये की लूट हुई। इसी तरह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व एक सरकारी बस कंडक्टर से दिन दहाड़े पांच हजार रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए। इन सब मामलों में मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। 1अगस्त को बांसी कोतवाल अंतर्गत दानवकुईया निवासी रामलैस एसबीआई से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बेलगड़ा चौराहे से अपने गांव दानवकुईया जा रहे थे कि अचानक एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशाें उनका रुपया छीन लिया। इसी तरह 5 सिंतबर को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कैलाश वर्मा निवासी गोठवाघाट बहादुरगंज चौराहे पर दुकान करते हैं। वह अभी अतरमू और मझवन कला के बीच ही पहुंचे थे कट्टे के बल पर दो बदमाशों ने उनके पास रखा सोने व चांदी के लाखों रुपये के जेवरात समेत मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इन लूट की घटनाओं ने यह जाहिर कर दिया है कि जनपद का पुलिस महकमा नागरिकों के सुरक्षा के लिए कितना सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि लूट जो भी घटनाए हुईं हैं उनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है। जल्द ही पुलिस की टीम को सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed