{"_id":"71-53214","slug":"Siddhartha-nagar-53214-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा चौक का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा चौक का लोकार्पण
Siddhartha nagar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को देर शाम तक चली। बैठक में प्रमुख मुद्दा भारत माता चौक के लोकार्पण की भव्यता को लेकर छाया रहा।
सभासदों ने अध्यक्ष बबिता कसौधन से आग्रह करते हुए कहा कि भारत माता का लोकार्पण ऐतिहासिक होना चाहिए। यह राष्ट्र की धरोहर है। पंद्रह वर्षों से यह विवादित है। पांच दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे से सुनिश्चित यह लोकार्पण जनपद सिद्धार्थनगर के लिए ऐतिहासिक होगा। लोकार्पण गोरखपुर सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर की उपस्थिति होगा। नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासदों ने सभी राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों का आह्वान करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की।
नगर पंचायत बबिता कसौधन और अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे शोहरतगढ एसडीएम भवानी सिंह ने सभी सभासदों के इस हौसले पर प्रसन्नता जताते हुए इसके सफल संचालन की हामी भरी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोकार्पण कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सभासदों और कर्मचारियों को सौंपी। हिंदू युवा वाहिनी के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि सभी सभासदों का मिल रहा सहयोग काबिले तारीफ है। इस अवसर पर सभासद आशीष वर्मा, बिफई चौधरी, वली मुहम्मद, प्रभावती, लव कुमार मोदनवाल, शिवशक्ति शर्मा, रामसेवक गुप्ता, फिरदौस फातिमा, कलीमुन्निशां, रेखा अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।