फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बीडीसी सदस्य के पति पर जानलेवा हमला

बीडीसी सदस्य के पति पर जानलेवा हमला

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली अंतर्गत करौंदा में बुधवार की सुबह एक युवक ने मामूली सी बात को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य शीला के पति रामवृक्ष लोधी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली अंतर्गत करौदा मसिना निवासी रामवृक्ष लोधी की पत्नी शीला क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनके घर के बगल में रामकरन लोधी का मकान है। रामकरन लोधी ने अपने मकान के सामने टीनशेड लगाया है। दीपावली की रात रामकरन लोधी के बरामदे में गांव के ही एक युवक ने पटाखा जला दिया। उससे रामकरन लोधी का टीनशेड उड़ गया। तेज आवाज सुनकर रामकरन लोधी और रामवृक्ष लोधी घर से निकलकर युवक को डांटने लगे। कल सुबह गांव में पंचायत का निर्णय लिया गया। 14 नवंबर को गांव में पंचायत के लिए अजय, बीरसेन और उसके भाई धर्मेंद्र तथा रामवृक्ष, रामकरन तथा अन्य लोग इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक जैसे ही पंचायत शुरू हुई, अजय ने पीछे से रामवृक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामवृक्ष के गले, हाथ और हथेली में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी अजय घटनास्थल से फरार हो गया। गांव के लोग रामवृक्ष को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना तत्काल जोगिया कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने अजय को जोगिया के करीब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजय और उसके पिता के ऊपर हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed