{"_id":"71-52707","slug":"Siddhartha-nagar-52707-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की बैठक 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की बैठक 16 को
Siddhartha nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम ने पूर्व में गठित आयोजन समिति के अध्यक्षों तथा सदस्यों की बैठक बुलाई है। डीएम ने विज्ञप्ति में कहा है कि 29, 30 और 31 दिसंबर 2012 तक तीन दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूर्व में गठित समस्त कार्यक्रमों की समितियों के अध्यक्ष, संयोजक तथा सदस्यों समेत जिला स्तरीय अधिकारियों की विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई है। 16 नवंबर को इस बैठक की अध्यक्षता डीएम करेंगे।
विज्ञापन