{"_id":"71-100361","slug":"Siddhartha-nagar-100361-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनने में देरी पर लोगों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनने में देरी पर लोगों ने जाम लगाया
Siddhartha nagar
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। शाहपुर-सिंगारजोत सड़क निर्माण में देरी और अनियमितता के खिलाफ रविवार को लोगों ने धनोहरी चौराहे पर जाम कर दिया। चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन पर लोग माने।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत शाहपुर से सिंगारजोत तक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई जा रही है। इसे 11-11 किलोमीटर के दो हिस्से में बांटकर निर्माण कार्य कराया जाना है। शाहपुर से 11 किलोमीटर तक सड़क बनाने की जिम्मेदारी एपी एसोसिएट्स को मिली। इसका शिलान्यास 20 अक्टूबर 2013 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने किया था। शिलान्यास के बाद कुछ दिनों तक निर्माण हुआ उसके बाद लापरवाही बरती जाने लगी। 30 सितंबर 2014 सड़क बन जानी चाहिए थी लेकिन ठेकेदार ने सड़क अधूरी छोड़ दी। ठेकेदार की लापरवाही से सड़क निर्माण में जमकर अनियमितता बरतने के साथ ही तीन महीने से कार्य बंद है। इसकी खबर ‘अमर उजाला’ नवंबर में प्रकाशित की थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने जल्द निर्माण शुरू न होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने निर्माण पर ध्यान नहीं दिया। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह आठ बजे धनोहरी चौराहे पर शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जन प्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया गया। जाम के चलते यहां गाड़ियों की लाइन लग गई।
जाम की खबर पाकर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने मौके पर नायब तहसीलदार शिरीश त्रिपाठी को भेजा। नायब तहसीलदार के जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने करीब 12 बजे जाम समाप्त किया। लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू न होने पर आमरण अनशन व आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रधान शमी मुहम्मद, बुधई गुप्ता, पिंटू लाल, रामनेवास यादव, मो. हुसैन, मनोज कुमार, परशुराम, विश्वनाथ गुप्ता, जगदंबा प्रसाद, शत्रुघ्न मिश्रा, श्यामजी श्रीवास्तव, जगदेव, राजेश यादव, हरीराम, बनारसी और रामसुख आदि मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार डुमरियागंज शिरीश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य बंद है। संबंधित विभाग को सूचना भेजी जाएगी।