{"_id":"5c12915942c7925d0f7e7f58","slug":"81544720729-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जुमे की तकरीर में खसरा-रुबेला टीकारण्ा की जानकारी दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जुमे की तकरीर में खसरा-रुबेला टीकारण्ा की जानकारी दें’
siddharthnagar
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सेमिनार हाल में बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से सहयोग की अपील की।
कलेक्ट्रेट के सेमिनार हॉल में गुरुवार को मदरसों प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों की बैठक में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि खसरा-रूबेला का टीका बच्चों को लगाने के लिए किसी भी अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें। वैक्सीन से कोई भ्रांति नहीं है। यह टीका खसरा-रूबेला जैसी भयानक बीमारी से लड़ने के लिए बच्चों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के सभी प्रदेशों में लगाए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद होनेवाली तकरीर के समय खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जानकारी दें। सभी लोग अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर मदरसों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं एवं गांवों के अन्य सभी बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका जरूर लगवाएं। डीएम ने स्वयं के दोनों पुत्रों को भी खसरा-रुबेला टीका लगाए जाने का जिक्र किया।
सीएमओ डॉ. आरके मिश्र बताया कि किसी भी विकास खंड स्तर से टीकाकरण के संबध में कोई कठिनाई उत्पन्न होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर 8795388625 पर सूचना दें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ के डॉ. संदीप कुमार, यूनिसेफ के जिला कोआर्डिनेटर मो. गुफरान, अनुराग शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, आधुनिक टीचर यूनियन के अध्यक्ष अख्तर कमाल, मौलाना मतीउल्ला व अन्य मदरसों के उल्माओं द्वारा खसरा-रूबेला टीका लगवाए जाने के लिए भरपूर सहयोग किए जाने का जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजबहादुर मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।