{"_id":"6aaed1c3a9aa9105fd04e6e5","slug":"siddharthnagar-news-awareness-raised-about-hiv-tb-syphilis-and-hepatitis-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164942-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एचआईवी, टीबी, सिफलिस व हेपेटाइटिस के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एचआईवी, टीबी, सिफलिस व हेपेटाइटिस के प्रति किया जागरूक
Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
- जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरूकता और जांच शिविर आयोजित
- समय पर जांच और उपचार के लिए सेल्फ रिस्क असेसमेंट पर दिया जोर
सिद्धार्थनगर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को एचआईवी, टीबी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता और जांच शिविर आयोजित किया गया। सघन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/नोडल एआरटी ने की। कार्यक्रम जिला क्षयरोग अधिकारी/जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी के निर्देशन में संचालित हुआ।
जिला टीबी एचआईवी समन्वयक उसमान खान ने लोगों को एचआईवी, टीबी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जांच कराने और सेल्फ रिस्क असेसमेंट के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि समय रहते जांच कराने से बीमारी की पहचान और आवश्यक उपचार शुरू कराने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में एसएसके नोडल डॉ. एसएन आजाद, डॉ. एफ. गौसी, डीपीसी पंकज त्रिपाठी, डीपीपीएमसी सतीश मिश्रा, डीपीटीसी उस्मान खान समेत आईसीटीसी, एआरटी के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभियान का उद्देश्य लोगों में एचआईवी, टीबी, सिफलिस और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच दिलाना है।