फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   77.89 percent voting in district

आठ बूथों पर पड़े 77.89 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2020 07:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
77.89 percent voting in district
सदर तहसील में मतदान करती अध्यापिका। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जनपद में हुआ 77.89 फीसदी मतदान
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में 1071 मतदाताओं ने डाले वोट
निवर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने भी किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हुए। शांतिपूर्ण माहौल में जिले के आठ बूथों पर कुल 1375 में से 1071 यानी 77.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी और निवर्तमान शिक्षक विधायक और निर्दल प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सदर तहसील में बने बूथ पर मतदान किया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले के आठ बूथों पर 1375 मतदाताओं को मत देना था। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान का समय समाप्त होने तक जिले में 1071 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। सदर तहसील कार्यालय बूथ पर 302 में 243, क्षेत्र पंचायत भवन बर्डपुर में 190 के सापेक्ष 162, तहसील कार्यालय भवन बांसी में 251 में 183, क्षेत्र पंचायत भवन खेसरहा में 90 के सापेक्ष 77, जूनियर हाईस्कूल शोहरतगढ़ में 96 के सापेक्ष 54, लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन बढ़नी में 45 के सापेक्ष 36, तहसील भवन इटवा मेें 136 के सापेक्ष 110, तहसील कार्यालय भवन डुमरियागंज में 265 के सापेक्ष 206 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सदर तहसील परिसर में सुबह आठ बजे निवर्तमान एमएलसी और निर्दल प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मतदान किया। दोपहर बाद इटवा क्षेत्र के विधायक, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी सदर तहसील पहुंचकर मतदान किया। कहा कि विधान परिषद प्रदेश का उच्च सदन है। उसमें योग्य शिक्षक प्रतिनिधि का जाना सदन की चर्चा की गुणवत्ता को बढ़ाता है। प्रतिनिधि शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करके प्रदेश के शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में लगाए गए अधिकारी एवं मतदान कर्मी को निर्देश दिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुये मतदान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने लगाया धांधली का आरोप
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मतदान स्थल नौगढ़ तहसील और बर्डपुर ब्लॉक में मतदाता सूची में बूथ संख्या 34 और 35 पर गड़बड़ी का पूर्व विधायक विजय पासवान ने आरोप लगाया। कहा कि मतदाता सूची में दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विशेष के लोगों का नाम होने के बावजूद भी उसे अंतिम क्षणों में विलोपित कर मतदान से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed