फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   67 percent voting in first phase of pradhani election

67 प्रतिशत वोटरों ने गांव की सरकार पर लगाई मोहर

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव की सरकार चुनने के लिए शनिवार को हुए पहले चरण के मतदान में वोटरों ने जमकर उत्साह दिखाया। जिले के चार ब्लॉकों में 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग का यह आंकड़ा पिछले माह हुए बीडीसी चुनाव से आठ प्रतिशत अधिक है। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कई स्थानों पर छिटपुट घटनाएं हुई।
विज्ञापन

इससे मतदान भी बाधित रहा। देर शाम मतदान समाप्ति के बाद मतपेटीकाओं को सील कर ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया है। अब 13 दिसंबर को यह तय होगा कि जनता जर्नादन ने गांव की कमान किसे सौंपी है।
विज्ञापन

मतदान को लेकर चारों ब्लॉकों में सुबह से ही बूथों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शुरुआती चार घंटो में ही 28 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुके थे। बर्डपुर ब्लॉक में भावपुर महदेइया बूथ पर सुबह साढ़े नौ बजे राशन कार्ड के आधार पर मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि फर्जी तरीके से राशन कार्ड में नाम जोड़कर वोट डलवाए जा रहे हैं। विवाद के चलते यहां मतदान रोक दिया गया। सूचना पर कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद दोबारा मतदान आरंभ हुआ। इसी ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 13 में भी फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद से करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। रमवापुर गांव में प्रत्याशी समर्थकों के बीच नोक-झोंक से दस मिनट तक मतदान रुका रहा। इसी तरह उसका बाजार ब्लॉक के छितरापार बूथ पर फर्जी वोटिंग से उपजे विवाद में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मदनपुर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एसडीएम राजितराम प्रजापति ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कर वोटिंग के लिए राजी किया। सुगही और नगवां में एजेंटो के विवाद से कुछ  देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। मतदान के अंतिम चरण में देर शाम नौगढ़ ब्लॉक के धेंसा नानकार गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने प्रत्याशी पति देवेंद्र गुप्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लेकर नौगढ़ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed