फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   jan osadhi cendra not open in siiddhatthnagar

नहीं खुला जन औषधि केंद्र, महंगे दामों पर दवा खरीदना मजबूरी

Wed, 26 Dec 2018 10:39 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
jan osadhi cendra not open in siiddhatthnagar
medical store
सिद्धार्थनगर। मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने एक जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत जन औषधि केेंद्र स्थापित कर लोगों को काफी सस्ती दर पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जानी थी। इन औषधि केंद्रों को देश के प्रत्येक जिले में खोला जाना था। बावजूद इसके अभी तक जिला अस्पताल में जन औषधि केेंद्र स्थापित नहीं हो सका। केंद्र न खुलने से मरीजों को बाहर से दवाइयां महंगे दाम पर लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बड़ी संख्या में गरीब लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण तो करा लेता हैं। इन अस्पतालों में कुछ दवाइयां मिल जाती हैं। न मिलने की स्थिति बाहर से दवाइयां खरीदना मजबूरी है। कई बार दवा न खरीद पाने की स्थिति में मरीज की मौत भी हो जाती है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की शुरूआत की गई थी। औषधि केंद्र न खुलने से जिले की 27 लाख की आबादी पीएम की महत्वपूर्ण योजना से वंचित हैं। यह हाल तब है जब जिला प्रदेश के पिछड़े जनपदों में शुमार है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि प्राइवेट फर्म को इसकी जिम्मेदारी शासन की ओर से दी गई थी। लेकिन अब तक फर्म ने काम नहीं शुरू किया। इसकी वजह से जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र नहीं खुल सका। इसे लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जन औषधि केंद्र जिला अस्पताल में खुल जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एक हजार मरीज आते है प्रतिदिन
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 800 से 1000 मरीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन औसतन 80 मरीज इमरजेंसी में आते हैं। चिकित्सकों द्वारा जांच परीक्षण के बाद अस्पताल में उपलब्ध न होने पर कई दवाइयां बाहर से मरीजों को खरीदनी पड़ती हैं। अगर औषधि केंद्र होता तो इन मरीजों को बाहर से दवा भी नहीं लेनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा तक सीमित रह गई योजना
जन औषधि केंद्र के मुद्दे पर इटवा कस्बा निवासी अनिल कसौधन, कमरूजमा ने कहा कि जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा हुई थी तो लगा कि अब गरीब भी बीमारी होने पर इलाज करा सकेंगे और दवा खरीद पाएंगे। लेकिन यह योजना जिले में अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में केंद्र चल रहा है। यह जिम्मेदारों की उदासीनता है कि जिसकी वजह से जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed