{"_id":"5ac50e674f1c1b051d8b4921","slug":"51522863719-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट कार्ड नहीं, झूठ का पुलिंदा थमा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट कार्ड नहीं, झूठ का पुलिंदा थमा रही सरकार
siddharthnagar
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी मोर्चा पर फेल है। एक साल के रिपोर्ट कार्ड के रूप में जनता को झूठ का पुलिंदा थमा रही है। चुनाव के समय जनता से किए किसी भी वादों पर खरी नहीं उतरी। सपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। योगी सरकार भी एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर ली, लेकिन कहीं भी विकास नहीं दिखा। भाजपा कार्यकर्ता सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी बन गए हैं।
ये बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कही। वह बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आरोप लगाया कि आरक्षण आंदोलन भाजपा की देन है। उपद्रव करने वालों को प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा सरकार से जनता ने बड़ी उम्मीदें पाल रखी थी। लेकिन अब निराश हो चुकी है। चुनाव के समय वादों झड़ी लगा दी थी, लेकिन कोई नहीं पूरा किया गया। किसानों को उपज का डेढ़ गुना दाम दिलाने को कहा, जो पूरा नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कर्जमाफी में भी नियमों का जाल फैला दिया।
सपा सरकार ने 58 लाख लोगों को पेंशन दिया था, उसे बंद कर दिया गया। कन्या विद्या धन भी बंद कर दिया। अब लोगों को मेडिकल कॉलेज बनवाने का झुनझुना थमा रहे है। यह घोषणा मात्र से नहीं बन पाता है। चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई होगी या मेडिकल कॉलेज की सुविधा प्रदान की जाएगी, इस संबंध में कोई नहीं बता रहा है। बिना पैसे लिए पुलिस कोई काम नहीं कर रही है।