{"_id":"5997204a4f1c1b72658b46cd","slug":"51503076426-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन से नहीं मैच कर रहा अंगूठा, राशन वितरण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन से नहीं मैच कर रहा अंगूठा, राशन वितरण अटका
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इलेक्ट्रानिक मशीन पर अंगूठा मैच नहीं करने से पुरानी नौगढ़ के सात वार्डों में रहने वाले 500 कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, कोटेदार ने बिना मशीन पर अंगूठे के मिलान के राशन देने से इनकार कर दिया है। इससे सरकारी राशन पर आश्रित परिवारों के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
गरीबों को उनका हक सीधा उन्हें मिले और खाद्यान्न की कालाबाजारी पर अंकुश लगाई जा सके। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने इलेक्ट्रानिक मशीन से कार्ड धारकों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें कार्ड धारकों के आधार नंबर को मशीन से जोड़ा गया है। मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद आधार कार्ड अंगूठे से मैच होने पर राशन दिया जाना है। यह व्यवस्था पहले नगरीय क्षेत्रों में शुरू किया गया है, मगर व्यवस्था लागू होने से अधिकांश कार्ड धारकों को राशन लेने में कठिनाई हो रही है। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पुरानी नौगढ़ के सात वार्डों के 500 कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है। कारण मशीन से अंगूठे का मैच नहीं होना है। करीब 500 कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन नहीं मिलने से लगभग दो लोग प्रभावित हैं। माह के छह तारीख को मिलने वाला राशन 19 तारीख तक नहीं मिल पाया है।
इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शासन का निर्देश है कि बिना अंगूठा मिलाने के राशन किसी भी दशा वितरण न किया जाए। इसलिए राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। माह के 23 से 28 तारीख के बीच कैंप लगाकर वितरण किया जाए। उसी में वितरण किया जाएगा।