फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   51.7 percent voting in the district, the fate of 56 candidates locked in EVM

जिले में 51.7 प्रतिशत मतदान, 56 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
51.7 percent voting in the district, the fate of 56 candidates locked in EVM
जिले में 51.7 प्रतिशत मतदान, 56 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
विज्ञापन

: विधानसभा चुनाव में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
: मॉक पोल के दौरान खराब पाई गई ईवीएम बदली गई, डीएम व एसपी करते रहे निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक सिद्धार्थनगर जिले में 51.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में 55.4, बांसी विधानसभा क्षेत्र में 50.13, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में 50.8, इटवा विधानसभा क्षेत्र में 49.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके साथ ही सपाई दिग्गज माता प्रसाद पांडेय, भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी समेत जिले के 56 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए। मतदान के पूर्व मॉक पोल के दौरान कुछ जगहों पर खराब ईवीएम को बदल दिया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान के दिन सुबह मॉक पोल के दौरान बांसी, डुमरियागंज एवं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी पाए जाने पर उन्हें बदला गया। जिससे मतदान के दौरान कोई अड़चन नहीं उत्पन्न हुई। मतदाताओं ने सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच उत्साह दिखाते हुए 40 प्रतिशत मतदान किया, इसके बाद मतदान की गति धीमी हो गई। बांसी विधानसभा क्षेत्र के कुड़जा, कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के छितरापार बूथ पर मतदान करने पहुंचे कई लोग मतदाता सूची में नाम नहीं होने से निराश वापस लौट गए। इसी तरह की शिकायत कपिलवस्तु, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से भी आई। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के संगलदीप में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया। बाद में अधिकारियों ने समझाया तो उन्होंने मतदान शुरू किया। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय में लोगों को हटाने में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जबकि अन्य क्षेत्रों से झड़प की खबरें नहीं आई। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ककराखोर बूथ पर सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर ईवीएम में खराबी के कारण 40 मिनट मतदान बाधित रहा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, जहां शिकायत मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज में है सर्वाधिक प्रत्याशी
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्राें में 56 प्रत्याशी हैं, जिनमें शोहरतगढ़ से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बांसी से भी 12 प्रत्याशी और डुमरियागंज से सर्वाधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं इटवा में नौ और कपिलवस्तु से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें इटवा से सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और भाजपा से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी, बांसी से भाजपा से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह चुनाव लड़े है।
मतगणना स्थल पर जमा हुईं ईवीएम
मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम से मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में ईवीएम जमा कराने के लिए कर्मचारी पहुंचते रहे। मतदान कराकर वाहनों से कर्मचारियों के मतगणना स्थल पर ईवीएम जमा कराने के दौरान शहर में जाम की स्थिति रही। जिले के इटवा, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और बांसी के दूर-दराज क्षेत्र के बूथों से मतदान कराने वाले कर्मचारी देर रात तक ईवीएम जमा कराते रहे।

मतदाता सूची में नाम के आगे डिलिटेड होने की शिकायत
बांसी विधानसभा क्षेत्र के कुड़जा बूथ पर सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार और उनकी माता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन नाम के आगे डिलिटेड लिख दिया गया है, जिससे मतदान कर्मी उन्हें मतदान नहीं करने दे रहे थे। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मतदान कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed