फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बर्खास्त कर्मियों के समर्थन में कार्य बहिष्कार

बर्खास्त कर्मियों के समर्थन में कार्य बहिष्कार

Wed, 23 May 2018 11:46 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 23 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बर्खास्त कर्मियों के समर्थन में कार्य बहिष्कार
सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक की ओर से कई जिलों में तैनात अधिकारियों व कर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मियों ने काम छोड़कर महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। तय हुआ कि जब तक बहाली नहीं होगी कार्य विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिला इकाई के बैनर तले जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए। ये लोग कई जिलों में डीपीएम, डीएएम व बीपीएम की सेवाएं अकारण समाप्त किए जाने से नाराज थे। जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय व जिला मंत्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बर्खास्त साथियों की बहाली होने तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। आगे का आंदोलन की शीर्ष नेतृत्व के निर्णय होगा। इस दौरान राजेश शर्मा, मान बहादुर, राजेश मिश्रा, समीर सिंह, डा. अनूप यादव, सुशील कुमार, संदीप पाठक, रवि चौधरी, कृष्ण मोहन पांडेय, विजय शंकर त्रिपाठी, रमाकांत, चन्द्रशेखर, विरेन्द्र मौर्य, प्रवीन त्रिपाठी, रवि पाठक, सुनील शर्मा, राज कुुमार यादव, ओम प्रकाश द्विवेदी, राधेश्याम आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed