फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अब दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

अब दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

Sun, 01 Apr 2018 11:40 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 01 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अब दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रदेश भर में अब शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। वहीं खुलने का समय भी दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। यह बदलाव नई आबकारी नीति के तहत किया गया है। रात 10 बजे के बाद शराब की दुकानें खुली मिलीं तो विभागीय कार्रवाई होगी।नई आबकारी नीति में योगी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। दुकानों के चयन के लिए जहां ई-लाटरी व्यवस्था अपनाई गई, वहीं दुकानों को खोलने का समय भी बदला है।
विज्ञापन


एक अप्रैल से प्रभावी नई नीति के तहत अब सरकारी शराब की दुकानों के खुलने का समय दोपहर 12 बजे से रात्रि दस बजे तक ही रहेगा। पूर्व में दुकानों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से रात्रि 11 बजे तक था। जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि नई आबकारी नीति के अनुसार दुकानों के खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन हुआ है। शासन के निर्देश का पालन किया जाएगा। विभागीय लोगों की माने तों जांच के दौरान निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली मिलेंगी तो विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी हो सकता है।
विज्ञापन


अब होलोग्राम नहीं, होगा बारकोड
सिद्धार्थनगर। अब शराब की शीशी पर होलोग्राम नहीं होगा। नकली, मिलावटी व अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बारकोडिंग की व्यवस्था शुरू की है। प्रत्येक शीशी पर बारकोड होगा, जिससे यह आसानी से पता लग सकेगा कि यह शीशी किस गोदाम या दुकान से खरीदी गई है। यही नहीं गोदाम से माल दुकान तक पहुंचाने वाले वाहनों को भी जीपीएस से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed