फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस ने पकड़े चार चोर, भेजा जेल

पुलिस ने पकड़े चार चोर, भेजा जेल

Wed, 06 Dec 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े चार चोर, भेजा जेल
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amaruajala

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने दो चोरी के मामले में चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की मोबाइल, पर्स सहित आभूषण भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि क्षेत्र के एक लाज में शादी समारोह में शामिल होने आए महराजगंज जिले के सूर्यकुड़िया गांव निवासी जितेंद्र तिवारी की पत्नी का पर्स चार दिसंबर चोर चुराकर भाग गए। शोरगुल होने पर सूचना के आधार पर साड़ी तिराहा के पास से दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान सुनील वर्मा निवासी अनूप नगर, रामनिवास निवासी इंद्रानगर थाना सदर के रूप में की गई। उनके पास से चोरी का एक पायल व एक अंगूठी व पर्स बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि इसी तरह मोबाइल चोरी के मामले में खरीदने व बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को बर्डपुर के निवासी हकीम मास्टर का मोबाइल चोरी चला गया था। चोरी के इस मोबाइल बेचने को लेकर चोर व खरीदने वाले के बीच झड़प हुई थी। इससे मामला खुल गया औरी जानकारी होने के बाद चोरी के आरोपी हकीमुल्लाह निवासी गौरा बाजार थाना चिल्हिया और अनवर निवासी शास्त्री नगर थाना सदर को गिरफ्तार कर चौकी प्रभारी शमशेर ने जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed